Rishi Prasad- A Spiritual Monthly Publication of Sant Sri Asharam Ji Ashram

टली ब्रेन हेमरेज की सर्जरी, मिला नवजीवन

अप्रैल 2021 में मेरी माँ (रेखा भोजवानी) को ब्रेन हेमरेज हो गया था । जबलपुर के प्रसिद्ध अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया । वहाँ के डॉक्टरों ने बोला कि ‘‘सर्जरी करनी होगी परंतु उसके बाद भी आपकी माँ जीवित बच पायेंगी यह कह नहीं सकते । यदि सर्जरी नहीं करायेंगे तो इनको लकवा (रिीरश्रूीळी) हो सकता है और इनका बचना सम्भव नहीं है ।’’ 

हमने सर्जरी नहीं करवायी और माँ को घर ले आये । वे बिस्तर पर ही लेटी रहती थीं । वे आँखें तक नहीं खोल पाती थीं और हम कुछ बोलते थे तो समझ भी नहीं पाती थीं ।

मैंने बापूजी के सत्संग में सुने उपाय जैसे कि नाक में देशी घी की बूँदें डालना, तलवों में घी की मालिश करना, भगवन्नाम जपते हुए सिर पर तिल के तेल की मालिश करना, व्यक्ति का नाम लेकर पुकारना आदि प्रयोग चालू कर दिये । हम माँ को कुछ औषधियाँ भी देते थे । गुरुदेव के स्वरवाला महामृत्युंजय मंत्र का ऑडियो दिनभर माँ के कमरे में चलता रहता था । हमने धैर्य रखा और गुरुदेव से प्रार्थना करते रहे ।

गुरुकृपा से एक ही महीने में स्वास्थ्य में सुधार होने लगा और 2 महीने में वे पूर्ण स्वस्थ हो गयीं । बापूजी द्वारा बताये प्रयोगों और उनकी कृपा से मेरी माँ को नया जीवन मिल गया । ऐसे समर्थ सद्गुरुदेव के श्रीचरणों में शत-शत वंदन !

- आर्ची भोजवानी, कटनी (म.प्र.), सचल दूरभाष : 7723849490